फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू के एनसीवेब में दाखिले शुरू, 24 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली कट ऑफ 27 जुलाई को होगी जारी, 12वीं के अंकों के आधार पर कट ऑफ से होंगे दाखिले
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दो स्नातक प्रोग्राम (बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन व बीकॉम) की लगभग 15, 200 सीटों पर दाखिले का इंतजार खत्म हो गया है। एनसीवेब में दाखिले के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बुधवार शाम से शुरू हो गई है। इसमें केवल दिल्ली निवासी छात्राएं 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। दाखिले बारहवीं के अंकों के आधार पर जारी होने वाली कट ऑफ से होंगे। इसके लिए पांच कट ऑफ निकाली जाएंगी, एक स्पेशल कट ऑफ व एक स्पेशल ड्राइव होगा।

दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन https://admission.uod.ac.in पर होगा। एनसीवेब में दाखिले डीयू के 26 कॉलेज सेंटर पर होते हैं, जहां बीए प्रोग्राम (कॉम्बिनेशन) और बीकॉम की पढ़ाई होती है। यहां केवल दिल्ली की उन लड़कियों को ही दाखिला मिलता है, जो किसी पार्ट टाइम कोर्स व नौकरी करने के कारण रेगुलर कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाती हैं। आवेदन करने के लिए अनारक्षित श्रेणी, ओबीसी और ईडब्लयूएस श्रेणी की छात्राओं को पंजीकरण शुल्क के रूप में 250 रुपये और एससी, एसटी व पीडडब्लूडी छात्राओं को पंजीकरण शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि यहां दाखिले बारहवीं के अंकों के आधार पर निकाली गई कट ऑफ के आधार पर होंगे। दाखिले के लिए पांच कट ऑफ निकाली जाएंगी। पहली कट ऑफ 27 जुलाई को जारी की जाएगी। स्पेशल कट ऑफ सीटें खाली रहने पर ही निकाली जाएंगी। सीटें खाली रहने पर बाद में और कट ऑफ निकाली जा सकती हैं।
कट ऑफ का शेड्यूल

पहली कट ऑफ



27 जुलाई

दाखिला




28 जुलाई से 30 जुलाई

फीस भुगतान की तिथि


01 अगस्त शाम पांच बजे तक

दूसरी कट ऑफ



03 अगस्त

दाखिला




04 अगस्त से 06 अगस्त

फीस का भुगतान



08 अगस्त शाम पांच बजे तक

तीसरी कट ऑफ



10 अगस्त

दाखिले




11 अगस्त से 12 अगस्त

फीस का भुगतान



14 अगस्त शाम पांच बजे तक

स्पेशल कट ऑफ


17 अगस्त

दाखिले




18 अगस्त से 20 अगस्त

फीस का भुगतान



22 अगस्त शाम पांच बजे तक

चौथी कट ऑफ



24 अगस्त

दाखिले




25 अगस्त से 26 अगस्त

फीस का भुगतान



28 अगस्त शाम पांच बजे तक

पांचवीं कट ऑफ (स्पेशल)
31 अगस्त

दाखिले




01 सितंबर से 02 सितंबर

फीस का भुगतान



04 सितंबर शाम पांच बजे तक

स्पेशल ड्राइव



07 सितंबर

दाखिले




8 सितंबर से 09 सितंबर

फीस का भुगतान



13 सितंबर

यदि सीटें खाली रहती हैं तो और कट ऑफ निकाली जा सकती हैं, या स्पेशल ड्राइव चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें