फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: स्नातक कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया मई में होगी शुरू, CUET के लिए आवेदन तिथि बढ़ने का नहीं पड़ेगा असर

Mon, 13 Mar 2023 07:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से बीते सप्ताह ही सीयूईटी में बैठने के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 30 मार्च किया गया है। ऐसे में यह कयास लगाए जाने लगे थे कि इस बार फिर से डीयू की दाखिला प्रक्रिया शुरू होने में देरी होगी। डीयू ने इन कयासों पर विराम लगाया है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया मई में शुरू होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट(सीयूईटी) के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने का असर डीयू की दाखिला प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा। चूंकि एनटीए ने प्रवेश परीक्षा की तिथियों को नहीं बदला है, इसलिए डीयू की प्रक्रिया शुरू होने में देरी नहीं होगी। वहीं, पीजी के लिए एनटीए की ओर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के बाद इंर्फोमेशन बुलेटिन जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से बीते सप्ताह ही सीयूईटी में बैठने के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 30 मार्च किया गया है। ऐसे में यह कयास लगाए जाने लगे थे कि इस बार फिर से डीयू की दाखिला प्रक्रिया शुरू होने में देरी होगी। डीयू ने इन कयासों पर विराम लगाया है। डीयू दाखिला समिति डीन प्रो हनीत गांधी ने बताया कि सीयूईटी के लिए आवेदन तिथि बढ़ने का असर डीयू की दाखिला प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा। सीयूईटी के लिए ज्यादा छात्र आवेदन कर सकें इसके लिए ही एनटीए ने आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया है।

एनटीए ने प्रवेश परीक्षा के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया है। प्रवेश परीक्षा तय समय पर होने के कारण हम भी मई तक आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर देंगे। सीयूईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही हमने भी जल्द ही इंर्फोमेशन बुलेटिन जारी कर दिया था। जिससे कि छात्रों को डीयू की प्रक्रिया का भी पता चल सके। पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी, इस पर उन्होंने कहा कि इस बार डीयू के पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए भी छात्रों को सीयूईटी देना है। ऐसे में जब एनटीए की ओर से सीयूईटी की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, उसके बाद ही हम भी पीजी इंर्फोमेशन बुलेटिन जारी कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें