फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में 10 फरवरी से होंगे दाखिले

Fri, 22 Jan 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होगी। आवेदन पत्र विद्यालय से ही मिलेंगे। इस बार सांसद कोटे में बदलाव किया गया है। अब सांसद 10 बच्चों का दाखिला कोटे से करा सकेंगे।
विज्ञापन


शहर में एनआईटी-एक, दो और तीन स्थित तीन केंद्रीय विद्यालय हैं, जिनमें करीब सात हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। तीनों स्कूलों में पहली कक्षा के लिए करीब 500 सीटें उपलब्ध हैं।

पहली कक्षा के पंजीकरण 10 फरवरी से 10 मार्च तक चलेंगे। पहली दाखिला सूची 18 मार्च को जारी होगी। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत सीटें न भरने पर पुन: आवेदन 15 अप्रैल से शुरू होंगे।
विज्ञापन


दूसरी कक्षा व इससे आगे की कक्षाओं के लिए पंजीकरण 4 से 18 अप्रैल तक होंगे। ऑफलाइन प्रक्रिया की वजह से अभिभावकों को दाखिले के लिए एक बार फिर जद्दोजहद करनी पड़ेगी।

उन्हें आवेदन पत्र खरीदने से लेकर जमा करवाने के लिए स्कूल के चक्कर लगाने होंगे। संगठन ने केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए सांसदों के दाखिला कोटे में बदलाव किया है।

सांसद कोटा छह से बढ़ाकर दस कर दिया गया है। सांसद प्री-प्राइमरी, 10वीं और 12वीं कक्षाओं को छोड़कर अन्य किसी कक्षा में दाखिले के लिए सिफारिश कर सकते हैं।

पहली कक्षा के लिए आवेदन पत्र 10 फरवरी से स्कूल में ही मिलेंगे। इस बार सांसद की सिफारिश पर छह की जगह दस बच्चों को दाखिला दिया जा सकेगा। दाखिला प्रक्रिया ऑफलाइन रहेगी। -यू एस श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, केवी-3
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें