फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजधानी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, उपराज्यपाल ने सात आईएएस और 16 दानिक्स अधिकारियों के किए तबादले

Tue, 09 Sep 2025 10:51 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एलजी के इस आदेश से आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे प्रमुख बदलाव में आईएएस नंदिनी पालीवाल को ट्रेड एंड टैक्स कमिश्नर के पद पर बने रहते हुए जोनल चार्ज अधिकारी (सेवाएं) का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बड़े पैमाने पर फेरबदल का आदेश जारी किया है। इसके तहत दिल्ली के 7 आईएएस और 16 दानिक्स अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जो राजस्व, व्यापार, कर, वित्त और सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण विभागों में काम करेंगे।

विज्ञापन


एलजी के इस आदेश से आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे प्रमुख बदलाव में आईएएस नंदिनी पालीवाल को ट्रेड एंड टैक्स कमिश्नर के पद पर बने रहते हुए जोनल चार्ज अधिकारी (सेवाएं) का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। आईएएस शैलेंद्र सिंह को वित्तीय और योजना आयुक्त के पद से हटाकर शाहदरा जिले के आयुक्त (सेवाएं) के रूप में तैनात किया गया। शाहदरा राजस्व विभाग की उपायुक्त आईएएस रिशिता गुप्ता को एमसीडी में पोस्टिंग मिली, जबकि आईएएस आयुषी को कंझावला एसडीएम (राजस्व) से हटाकर वसंत विहार एसडीएम (राजस्व) का चार्ज सौंपा गया है।

आईएएस अनुजा त्रिवेदी को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कापसहेड़ा एसडीएम (राजस्व) बनाया गया। इसी तरह, आईएएस जारद प्रतीक अनिल को नरेला एसडीएम (राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस पीयूष कुमार को साकेत एसडीएम (राजस्व) के पद पर तैनाती मिली। दानिक्स कैडर के विवेक अग्रवाल सहित कुल 16 दानिक्स कैडर अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें