फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों रोका गया मोदी का रथ?

Wed, 12 Mar 2014 12:13 PM IST
दिलीप चतुर्वेदी/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्घ नगर में मंगलवार से निकलने वाले भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी के रथ को प्रशासन ने रोक दिया।
विज्ञापन


प्रशासन ने औपचारिकताओं का हवाला देते हुए रथ को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। प्रशासन के इस रवैये से नाराज भाजपा ने भेदभाव के आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें:दिल्ली में भाजपा ने तय किए उम्मीदवार!

भाजपा के आरोपों पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रहा है। नियमों को पूरा करने के बाद ही अनुमति दी जाएगी।

बता दें कि भाजपा चुनावी अभियान के तहत देश के हर विधानसभा क्षेत्र में एक मोदी रथ चला रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश ठाकुर ने कहा कि अनुमति के लिए वह जिलाधिकारी के पास गए थे।

यह भी पढ़ें:क्या गडकरी जितवाएंगे दिल्ली में सातों सीट?

जहां डीएम ने एडीएम (ई) के पास भेजा और वहां से एडीएम (वित्त) और फिर एआरओ (एसएडीएम) के पास उन्हें भेजा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि करीब चार घंटे तक वह खुद कागज लेकर अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में एआरओ (एसडीएम) ने कहा कि वह पहले इसे पढ़ेंगे, उसके बाद ही कुछ कर सकेंगे। इससे नाराज जिलाध्यक्ष ने प्रशासन की शिकायत चुनाव आयोग से करने का मन बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें