फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के 11 जिलों से हटाई गई धारा 144, कुछ इलाकों में पुलिस की रहेगी तैनाती

Wed, 30 Aug 2017 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi police
विज्ञापन
दिल्ली में लगी हुई धारा-144 बुधवार सुबह हटा दी गई है। धारा 144 हटने के बावजूद दिल्ली में सुरक्षा इंतजाम उसी तरीके के कड़े रहेंगे जैसे धारा 144 लागू होने के समय थे। 
विज्ञापन


डेरा समर्थकों को देखते हुए दिल्ली पुलिस अभी कुछ और दिन अलर्ट मोड पर रहेगी। डेरा समर्थकों कही एकत्रित न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस इलाके में गश्त करेगी। 

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा व आगजनी के बाद दिल्ली में 25 अगस्त की रात को धारा-144 लगा दी गई थी। दिल्ली में धारा-144 13 जिलों में से 11 जिलों में लगाई गई थी। मध्य व उत्तरी जिले में धारा 144 नहीं लगाई गई थी। 
विज्ञापन


इसके तहत चार या उससे अधिक लोग एकत्रित एकत्रित नहीं हो सकते। चार या उससे अधिक लोग एक जगह एकत्रित होते हैं तो उन्हें तुरंत तितर-बितर करने या फिर कड़ी कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।

दिल्ली पुलिस केप्रवक्ता कार्यालय के अनुसार दिल्ली में बुधवार से सभी 11 जिलों से धारा 144 हटा दी गई है। हालांकि सुरक्षा इंतजाम धारा 144 के तहत जैसे थे उसी तरीके रहेंगे। 
विज्ञापन

हिंसा और आगजनी में 15 लोग गिरफ्तार  

delhi police
पुलिस ने दिल्ली में आगजनी की घटनाओं को लेकर करीब 15 लोगों को गिरफ्तार या फिर हिरासत में लिया था। पुलिस ने कई एफआईआर भी दर्ज की हैं। 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराने के बाद उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में डेरा समर्थकों की हिंसा व आगजनी को देखते हुए दिल्ली में 11 जिलों में धारा 144 लगा दी गई थी। 

पुलिस को ये भी इनपुट्स मिले थे कि डेरा समर्थक हिंसा व आगजनी के अलावा खुद को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस कारण सभी थानाध्यक्षों को गीले कंबल साथ रखकर गश्त करने के आदेश दिए गए थे। हालांकि राम रहीम को सजा मिलने के बाद दिल्ली में किसी तरह की हिंसा व आगजनी की कोई घटना सामने नहीं आई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें