फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिल्लू की हत्या के बाद जागा प्रशासन: लोहे के एग्जॉस्ट पंखे हटे, अंधेरे वाली जगहों पर लगाई जाएंगी एलईडी लाइटें

Wed, 14 Jun 2023 01:15 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

2 मई को टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद जेल महानिदेशक संजय बेनीवाल ने तिहाड़ जेल के वार्डों से खतरनाक वस्तुओं को हटाने का निर्देश जारी किया था। अधिकारियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) लोहे के एग्जॉस्ट की जगह पर प्लास्टिक पंखे लगाएगा। 
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद जेल प्रशासन सुरक्षा की खामियों को दूर करने में जुट गया है। हमलावरों ने एग्जॉस्ट पंखे से हथियार बनाकर टिल्लू पर जानलेवा हमला किया था। जेल प्रशासन ने जेल में लगे करीब दो हजार एग्जॉस्ट पंखों को हटा दिया है।  अब इसकी जगह पर प्लास्टिक के एग्जॉस्ट पंखे लगेंगे। इसके साथ ही जेल प्रशासन ने उन जगहों की पहचान कर ली है जहां अंधेरा रहता है। इन जगहों पर एलईडी लाइटें लगाईं जाएंगी।

विज्ञापन

2 मई को टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद जेल महानिदेशक संजय बेनीवाल ने तिहाड़ जेल के वार्डों से खतरनाक वस्तुओं को हटाने का निर्देश जारी किया था। अधिकारियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) लोहे के एग्जॉस्ट की जगह पर प्लास्टिक पंखे लगाएगा। इसके लिए निविदाएं जारी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि एक महीना में काम को पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें