फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन की सख्ती, 1.22 लाख के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका।
उपमंडल प्रशासन और जिला नूंह आरटीए की संयुक्त टीम ने बुधवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने धमाला और नसीरबास गांव के समीप वाहनों को रुकवाकर दस्तावेजों और लोड की जांच की। जांच के दौरान ओवरलोड पाए गए वाहनों के चालान किए गए। अभियान में करीब 1.22 लाख रुपये के चालान किए गए। दोपहर के समय हुई कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। नागरिक उपमंडल अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि अवैध माइनिंग, ओवरलोडिंग और नंबर प्लेट छिपाकर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। करीब एक सप्ताह के भीतर बड़ी टीम गठित कर शहर के मुख्य मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अवैध माइनिंग से जुड़े वाहनों, ओवरलोड वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
फोटो: ओवरलोड़ वाहनों रोककर चालान काटते आरटीए की संयुक्त टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें