फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: घर से सामान चोरी, ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। उपमंडल के झारोखडी गांव में एक मकान से चोरी कर रहे चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि आरोपी ने इससे पहले भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बिछौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 172 की रपट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। झारोखडी गांव निवासी भरतलाल ने बताया कि मंगलवार को वो अपने परिवार के साथ घर पर ही सो रहे थे तभी देर रात उनकी टीनशेड पर किसी के गिरने की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो झारोखडी गांव निवासी तफज्जुल वहां से भाग गया और पास में ही अपने मकान में घुस गया। घर के अंदर देखा तो उसके दो मोबाइल, 15 हजार की नगदी व एक घडी गायब मिली । आरोप है कि आरोपी ने उनके घर से सामान चोरी किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद बिछोर पुलिस मौके पर पंहुची और आरोपी को काबू कर लिया। वहीं जांच अधिकारी अब्दुल गफ्फार का कहना है कि मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। 172 के तहत रपट दर्ज की गई है। घर से चोरी किया गया सामान मौके पर बरामद मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें