फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडिडास के मैनेजर की पत्नी-बेटी को बंधक बना 10 लाख की लूट

Sun, 31 Jan 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एडिडास शोरूम के मैनेजर दीपक कुमार की तीन वर्षीय बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने पांच लाख रुपये और पांच लाख के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर मैनेजर की पत्नी को पीटा भी।
विज्ञापन


वारदात शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे सीकरी खुर्द-मानकी रोड पर निजामपुर गांव के पास निर्माणाधीन हंस कालोनी में हुई। पुलिस इसे चोरी की घटना बता रही है।

दीपक कुमार नंगलाबेर के रहने वाले हैं। मोदीनगर कोतवाली के सामने एडिडास शोरूम में मैनेजर हैं। चार महीने से वह हंस कालोनी में पत्नी शशी लता और बेटी जिज्ञासा (3) के साथ रहते हैं।

दीपक ने बताया कि सुबह मैं शोरूम पर चला गया। पत्नी और बेटी अकेली थीं। बाइक सवार दो बदमाश आए और मेरा नाम लेकर दरवाजा खुलवाया। शशी ने दरवाजा खोला तो बदमाश घर में घुस गए।
विज्ञापन


जिज्ञासा को गन प्वाइंट पर ले लिया और लूटपाट की। बेटी को गन प्वाइंट पर देख शशी ने विरोध जताया तो उनके साथ मारपीट की और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।

बदमाशों के जाने पर शशी ने शोर मचाया। आस पड़ोस के लोग जमा हो गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। दीपक ने बताया कि उन्होंने चार माह पहले मकान बनाते वक्त कर्ज लिया था, कर्ज के रुपये देने के लिए शुक्रवार को बैंक से रुपये निकालकर घर में रखे थे। लूटे गए जेवरों में अंगूठी, चेन और मंगलसूत्र आदि हैं।

20 मिनट खौफ में बीते
शशी ने बताया कि लुटेरे करीब 10.30 बजे मकान में घुसे और 10:50 बजे लूट कर भागे। इस दौरान मारे डर के कांपती रही। बदमाश जिज्ञासा और मुझे अंदर वाले कमरे में ले गए।

एक बदमाश अलमारी से जेवरात और नगदी जैकेट में भर रहा था और दूसरे ने बेटी पर तमंचा लगा रखा था। दोनों बदमाश छोटे कद के और सांवले थे। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। चोरी की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें