फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः गली में नशा करने के विरोध पर युवक की सरेआम हत्या, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

Tue, 21 Apr 2020 02:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नशेड़ियों ने की युवक की हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान भी बदमाश वारदात करने से बाज नहीं आ रहे। मध्य दिल्ली के पटेल नगर स्थित प्रेम नगर इलाके में सोमवार शाम गली में कृष्णा शाह (40) ने अपने घर के सामने नशा करने का विरोध किया तो नशेड़ियों ने उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पटेलनगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कृष्णा शाह परिवार के साथ गली नंबर-12 में पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। निजी कंपनी में काम करने वाले कृष्णा शाह लॉकडाउन की वजह से आजकल घर में ही थे। शाम करीब पांच बजे वह गली में थे। इस बीच, उनके घर के सामने खड़े होकर कुछ लड़के नशा करने लगे। कृष्णा ने विरोध किया तो वे मारपीट करने लगे। कहासुनी के दौरान गली के अन्य लोग भी पहुंच गए और एक नशेड़ी लडके को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

इसी दौरान कुछ महिलाएं बीच-बचाव कराने आ गईं। इसी झगड़े के दौरान नशेड़ी युवक का एक साथी भागकर आया और अचानक कृष्णा की कमर में छुरा घोंप दिया। छुरा उनकी कमर में ही फंसा रह गया। सीसीटीवी में खून का फुव्वारा फूटता हुआ दिखा है। वारदात के बाद नशेड़ी फरार हो गए। उधर, चंद ही सेकेंड में कृष्णा जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें