फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण को किसका नशा PUBG या निशा: मां को छोड़ मुंबई भागा बेटा, जिगर के टुकड़ के लिए जगह-जगह धक्के खा रही बबीता

Fri, 26 Jul 2024 03:44 AM IST
Vikas Kumar राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो साल पहले लॉकडाउन के दौरान मां ने पढ़ाई के लिए बेटे को मोबाइल फोन दे दिया। पर उन्हें नहीं पता कि कब वह पबजी गेम में फंस गया। वह गेम के जरिए मुंबई में रहने वाली निशा नाम की एक महिला के संपर्क में आया।
विज्ञापन
पब्जी के टक्कर में मां को छोड़ मुंबई भागा बेटा - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड के दौरान ऑनलाइन क्लास शुरू हुई तो एक महिला ने अपने 16 साल के बेटे को पढ़ाई के लिए मोबाइल दे दिया। बस यहीं से महिला की जिंदगी में भूचाल आ गया। मोबाइल देखते देखते बेटे को पबजी गेम की ऐसी लत लगी कि वह मां को छोड़ कर मुंबई भाग गया। वहां वह पबजी गेम के कई प्लेयर के संपर्क में आया और वहीं का होकर रह गया। मां को जब तक सारा माजरा पता लगा तो बेटा तब तक हाथ से निकल चुका था। मां का आरोप है कि बेटा एक महिला के संपर्क में आया और उसने बेटे को भड़का दिया। बस फिर क्या था लड़के ने भी मां को छोड़ कर अकेले रहना शुरू कर दिया। शिकायत करने पर हरिनगर थाना पुलिस किशोर को 15 दिन के भीतर ही दिल्ली ले आई। लेकिन बालिग होते ही वह दोबारा मुंबई भाग गया। अब मां अपने इकलौते बेटे को वापस चाहती है, लेकिन पुलिस भी अब उसकी मदद नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

मां बबीता बताती है कि 15 साल पहले उनके पति संजय चौधरी का देहांत हो गया था। उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का काम था। उनकी मौत के बाद वह अपने बेटे करण और बेटी का पालन पोषण कर रही थी। दो साल पहले लॉकडाउन के दौरान उन्होंने पढ़ाई के लिए अपने बेटे को मोबाइल फोन दिया। पर उन्हें नहीं पता कि कब वह पबजी गेम में फंस गया। वह गेम के जरिए मुंबई में रहने वाली निशा नाम की एक महिला के संपर्क में आया। जिसने उसे पूरी तरह से अपने चंगुल में ले लिया। उस समय बेटे की उम्र 16 साल थी। 2023 में साढ़े 17 साल का होते ही वह दिल्ली से भाग गया।

शिकायत पर नाबालिग को वापस लेकर आई पुलिस
बबीता ने बताया कि बेटे के घर से जाने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की। तकनीकी जांच से पता चला कि वह मुंबई चला गया है। शिकायत देने के बाद हरिनगर थाना पुलिस की टीम मुंबई गई। बेटा पबजी गेम के अपने एक दोस्त के साथ पार्क में पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस उसे लेकर वापस दिल्ली लेकर आ गई। यहां आने पर पता चला कि निशा नाम की महिला ने उसे मुंबई बुलाया था। जो उसके साथ पबजी गेम खेलती थी।

मुंबई से लड़के के लिए महिला ने भेजा फोन
बेटे के दिल्ली आने पर बबीता उसे अपने साथ काम पर ले जाने लगी। वह उसका ध्यान गेम से हटाना चाहती थी। आरोप है कि महिला ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। मां के फोन न देने पर महिला ने मुंबई से उसके बेटे करण के लिए फोन भेज दिया। उसके लिए खाना भी वह मुंबई से ऑर्डर करती थी। बबीता का आरोप है कि महिला उसके बेटे को लगातार उसके खिलाफ भड़काती रही। उनका यहां तक आरोप है कि महिला ने ही बालिग होने के बाद उसे भागकर मुंबई आने के लिए भड़काया। इसके लिए उसने बेटे को उनके खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत करने की सलाह भी दी। इस साल जनवरी में 18 साल होने के दो दिन पहले करण ने अपनी मां के खिलाफ हरिनगर थाने में प्रताड़ना की शिकायत की और 18 साल के होते ही वह दिल्ली से मुंबई भाग गया। 2 फरवरी 2024 को बबीता ने बेटे के गायब होने की शिकायत थाने में की। पुलिस ने उन्हें महिला से समझाने के लिए कहा। बबीता ने महिला से बात की, लेकिन वह धमकी देने लगी कि उनका बेटा उसे अब कभी भी नहीं मिलेगा। बबीता ने 24 को महिला के खिलाफ भी थाने में शिकायत दी। बबीता लगातार महिला से संपर्क कर बेटे को वापस करने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं हुई।

बेटे को वापस दिलाने के लिए आला अधिकारियों से लगाई गुहार
बबीता चौधरी ने बताया कि अपने बेटे को महिला की चंगुल से छुड़ाने के लिए वह दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के पास शिकायत की है। उनका आरोप है कि लड़के के बालिग होने और अपनी मर्जी से जाने की बाद कहकर पुलिस अपना पल्ला झाड़ रही है। करण की मां का कहना है कि करण ही उसका एकमात्र सहारा है अब वह कहां गुहार लगाए कि उसका बेटा उन्हें वापस मिल सके।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा लड़का मां से दूर रहना चाहता है
इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी अधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मां की शिकायत पर 17 जुलाई को हरिनगर थाना पुलिस की एक टीम मां को लेकर मुंबई गई थी। निशा नाम की महिला ने उनकी वीडियो कांफ्रेंसिंग से उनके बेटे करण से बात करवाई। करण ने बताया कि वह अपनी मर्जी से यहां रह रहा है। वह अपनी मां के पास जाना नहीं चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें