फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीयत पर किसानों को शक, दिल जीतने के लिए करना होगा प्रयत्न: गुल पनाग

विज्ञापन
अभिनेत्री गुल पनाग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में पहुंची अभिनेत्री गुल पनाग ने कहा कि सरकार की नीयत पर किसानों को शक है। इसे दूर कर, किसानों का दिल जीतने के लिए सरकार को प्रयत्न तो करना ही पड़ेगा। गुल पनाग ने किसानों के आंदोलन के बारे में अलग अलग तरह के भ्रामक बातों पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। अपने घर-परिवारों को छोड़कर आए, किसान सर्द रातों की परवाह किए बगैर अपने अधिकारों की लड़ाई में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


पनाग ने आंदोलनकारी किसानों पर लगाए जा रहे आरोपों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि कोई यहां कृषि कानूनों के किसी दूसरी गतिविधि में शामिल हैं। अगर ऐसा नहीं है तो बेबुनियाद आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं। इस वजह से ही सरकार और किसानों के बीच संवाद आगे नहीं बढ़ पाया।

गुल पनाग ने कृषि बिलों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह कृषि बिलों को ऑर्डिनेंस के रूप में लाया गया। लॉकडाउन के दौरान इसे बगैर किसानों से बगैर मशविरा इसे लोकसभा और राज्यसभा में कैसे पास कर दिया गया। किसानों के समर्थन में आगे भी आवाज उठाती रहेंगी, क्योंकि इनकी मांगे जायज हैं और आंदोलन को झूठ की बदौलत कमजोर करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें