फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले पति की दो चीजों पर है पुलिस की खास नजर

Thu, 20 Jul 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

- लैपटॉप बरामद करने के साथ मोबाइल डिटेल पर है पुलिस की नजर 
फोटो संख्या-दो से पांच तक। 
जग्गा जासूस की कलाकार का आरोपी पति एक दिन की पुलिस रिमांड पर 
- लैपटॉप बरामद करने के साथ मोबाइल डिटेल पर है पुलिस की नजर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जज्गा जासूस की सह अभिनेत्री विदिशा बेज बरूआ के आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोपी पति को बुधवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


जहां उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में जुटी है। इस दौरान पुलिस ने उसका लैपटॉप करने के साथ उसकी कथित प्रेमिका के बारे में जानकारी जुटायेगी। इसके साथ ही पुलिस आरोपी पति के मोबाइल डिटेल की छानबीन कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आरोपी पति को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

कंपनी में एकाउंट का काम करती थी विदिशा

बता दें कि विदिशा ने मिलेनियम सिटी के सेक्टर-43 स्थित सुशांत अपार्टमेंट में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। सुशांतलोक थाना पुलिस ने पिता के बयान पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया था।

मूलरुप से असम के गुवाहटी की रहने वाली विदिशा बेज बरुआ पुत्री डाक्टर अश्वनी कुमार बरुआ (27) सेक्टर-43 में रहती थी। साइबर सिटी के  पब्लिक फेस्ट कंपनी में एकाउंट का काम करती थी। उसकी शादी गुजरात के रहने वाले निशित झा के साथ हुई थी।

बताया जाता है कि दोनों के बीच वैवाहिक मतभेद चल रहा था। उसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। सोमवार को उसने अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

अभिनेत्री के साथ-साथ सिंगर भी थी विदिशा

पुलिस के अनुसार विदिशा गढ़वाली फिल्मों में काम करने के साथ ही अभी हाल में जारी फिल्म जग्गा जासूस में काम किया है। जिसके चलते विदिशा आत्महत्या के लिए विवश हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। असम की रहने वाली बिदिशा अभिनेत्री के साथ-साथ सिंगर भी थी और हाल ही में अपने पति के साथ मुंबई से गुडग़ांव शि ट हुई थी।

विदिशा स्टेज शो भी होस्ट कर चुकी थीं। विदिशा नार्थ ईस्ट की संस्था इमली फाउंडेशन से छह साल से जुड़ी हुई थी। वर्ष 2016 में  28 अप्रैल को हुई थी। परिवार वालों का आरोप है की पति का किसी के साथ अफेयर था। जिससे विदिशा परेशान रहती है।

डीसीपी ईस्ट दीपक सहारण का कहना है कि पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस रिमांड के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें