फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूप पीते-पीते मिल गई सुनील शेट्टी को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानहानि के एक मामले में कोर्ट में पेश न होने पर दो बार जुर्माना झेल चुके बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी शुक्रवार को अदालत में पेश हुए। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है।
विज्ञापन


कड़कड़डूमा अदालत की सीएमएम सावित्री के सामने पेश सुनील शेट्टी (52) की एक झलक पाने के लिए कोर्ट स्टाफ, वकीलों व पक्षकारों का तांता लग गया।

सूत्रों के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे चली सुनवाई के दौरान सुनील शेट्टी को जज के चैंबर में सूप भी पीने को दिया गया। अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

सुनील के वीआईपी ट्रीटमेंट पर बवाल

वहीं, शिकायतकर्ता पूरन चौहान ने सुनील को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने की शिकायत की। कोर्ट ने आरोपी का पक्ष चैंबर में सुना। शिकायतकर्ता ने इस पर भी कड़ी आपत्ति जताई।

पूरन ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। सुनवाई ओपन कोर्ट में होनी चाहिए थी, न कि चैंबर में।

स्टंटमैन पूरन चौहान ने शेट्टी व उनके वकील विनीत ढांडा के खिलाफ अक्टूबर 2013 में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उनका आरोप है कि दोनों ने उसके खिलाफ हाईकोर्ट व मीडिया में झूठा बयान दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें