फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एक्टर आशीष कपूर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट ने एक महिला से दुष्कर्म के मामले में अभिनेता आशीष कपूर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पायल सिंघल ने कपूर को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। दिल्ली पुलिस ने आशीष कपूर की पुलिस हिरासत पूरी होने से एक दिन पहले ही कोर्ट में पेश किया। आशीष को 2 सितंबर को दिल्ली पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया था। तीस हजारी कोर्ट ने 3 सितंबर को आशीष कपूर को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था। आशीष की पुलिस हिरासत 7 सितंबर को खत्म हो रही थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने 6 सितंबर को ही उसे कोर्ट में पेश कर दिया। कपूर के खिलाफ दिल्ली की एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने आशीष कपूर और कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ 11 अगस्त को एफआईआर दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें