फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों और औद्योगिक इकाइयों पर होगी कार्रवाई : रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, सभी विभागों को दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई और प्रदूषण नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए। सीएम ने कहा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों और औद्योगिक इकाइयों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
बैठक में रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त रखना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। इस दौरान पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, विकास मंत्री कपिल मिश्रा, समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, मुख्य सचिव राजीव वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अब तक किए गए उपायों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए अतिरिक्त कदम तत्काल प्रभाव से उठाए जाएं। प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो दिन-रात निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री को सौंपेंगी।
उन्होंने निर्देश दिया कि कूड़ा जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और ऐसा करने वालों पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदूषण के ‘हॉट स्पॉट’ क्षेत्रों में पानी का छिड़काव और धूल नियंत्रण के लिए मैकेनिकल उपाय तेज किए गए हैं।
दिल्ली नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों, गलियों और बाजारों की लगातार सफाई की जाए तथा खुले में पड़ा कूड़ा तुरंत हटाया जाए। उन्होंने कहा कि निगरानी टीमें लगातार स्थिति पर नजर रखेंगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के साथ भी समन्वय कर प्रदूषण घटाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सरकार सभी निकायों के साथ मिलकर प्रदूषण नियंत्रण के लिए निरंतर काम कर रही है। नगर निगम को वाटर स्प्रिंकलर की ड्यूटी दोगुनी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें