फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Action: निजी अस्पताल कर रहे हैं सीजीएचएस कार्डों का दुरुपयोग, 17 हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटर पैनल से बाहर

Sat, 07 Feb 2026 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा ललित कौशिक, नई दिल्ली

सार

इसका संज्ञान लेकर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने करीब 17 अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर को पैनल की सूची से हटा दिया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) कार्डों का दुरुपयोग कर निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा फर्जी/गलत बिल बनाने का मामला सामने आया है। इसका संज्ञान लेकर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने करीब 17 अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर को पैनल की सूची से हटा दिया है।

विज्ञापन


इस संबंध में महानिदेशालय की ओर से एक सर्कुलर भी सामने आया है। इन स्वास्थ्य सेवा संगठनों को शुरुआत में सीजीएचएस के साथ उनकी स्थिति के आधार पर डीजीईएचएस के तहत पैनल किया गया था। मामला सामने आने के बाद स्वत: पैनल की सूची से बाहर हो गए हैं। महानिदेशालय ने यह कार्रवाई धारा 20(बी) के तहत की है। महानिदेशालय के अनुसार किसी भी कारण से सीजीएचएस द्वारा किसी अस्पताल/डायग्नोस्टिक सेंटर की सूची समाप्त किए जाने पर डीजीईएचएस के पैनल संगठन की वैधता स्वत: समाप्त हो जाती है।

जिन स्वास्थ्य सेवा संगठनों को पैनल से हटाया गया है उन्होंने सीजीएचएस कार्डों का दुरुपयोग कर फर्जी/गलत बिल बनाएं। इसमें तीन अस्पतालों को फर्जी बिल बनाने, दो अस्पताल पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी में लिप्त होने, सीजीएचएस पैनल की शर्तों का अनुपालन न करने, भ्रामक एवं झूठी जानकारी देने, सीजीएचएस पैनल में संगठन का नाम बदलने, ऑनबोर्ड ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (टीएमएस) 2.0 से संबंधित निर्देशों का अनुपालन न करने सहित कई दूसरे कारण सामने आए है।
विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अनुसार डीजीईएचएस योजना में पैनल स्वास्थ्य सेवा संगठनों के विस्तार का प्रस्ताव सक्षम प्राधिकारी के पास विचाराधीन है। सभी मौजूदा पैनल अस्पतालों की वैधता को 15 फरवरी या अगले आदेश तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें