फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई तेज, 175 संदिग्ध मिले

Sun, 22 Dec 2024 12:28 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने वैध भारतीय दस्तावेजों के बिना क्षेत्र में रहने वाले बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस ने उनके दस्तावेजों की पुष्टि करने के लिए अभियान शुरू किया है। पुलिस ने वैध दस्तावेज के बिना दिल्ली में रहने वाले लोगों की पहचान करना, हिरासत में लेना और उन्हें वापस भेजना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बाहरी जिला दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 'दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने के लिए पुलिस घर-घर जाकर जांच की जा रही है। बाहरी जिले के अधिकार क्षेत्र में रहने वाले 175 व्यक्तियों को संदेह के घेरे में पाया गया है। उनसे गहन पूछताछ की गई है और उनके दस्तावेजों की भी सावधानीपूर्वक जांच और सत्यापन किया गया है। संबंधित क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय करके उनकी पहचान प्रमाणित करने के लिए टीमों को उनके मूल स्थानों पर भेजा गया है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें