फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां लें अमेरिका, चीन के स्पेशलिस्ट से फ्री सजेशन

Mon, 27 Jan 2014 03:26 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट को लेकर दिल्ली के प्रगति मैदान में अगले महीने एक्सपो का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकरेक्स इंडिया 2014 में देश-विदेश की तकनीक देखने को मिलेगा। एक्सपो में अमेरिका, जर्मनी, इटली, कोरिया और चीन से प्रदर्शक हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचेंगे।

एकरेक्स इंडिया में ग्रीन बिल्डिंग से जुड़े अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ एयर कंडीशनिंग, रेफ्रीजरेशन एवं बिल्डिंग सर्विसेज से जुड़ी जानकारी देंगे।

इसका आयोजन 27 फरवरी से शुरू होगा। आयोजक आशीष रहेजा ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली प्रदर्शनी में निर्माण उद्योग को एक ऐसा प्लेटफार्म मिलेगा जिसमें विदेशी तकनीक को भी जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: क्या आप तैयार हैं इस शाही सवारी के दीदार को?

आयोजक देशभर में दस हजार से ज्यादा पेड़ भी लगाएंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने कुछ शर्तों के साथ मल्टीस्टोरी बिल्डिंग निर्माण की छूट दी है।
विज्ञापन


बिजली की खपत कम करने के लिए ग्रीन बिल्डिंग पर जोर दिया जा रहा है। ऐसी बिल्डिंग, जिसमें ऊर्जा और पानी जैसे संसाधनों की बबार्दी न हो। इससे कार्बन क्रेडिट के आधार पर रेटिंग भी तय होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें