दिल्ली रेलवे पुलिस ने एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के खिलाफ कार्रवाई की है। एसीपी पर ड्यूटी के दौरान शराब पीकर एक महिला कांस्टेबल के साथ कथित तौर पर दुर्व्यहार करने का आरोप है। पुलिस के अधिकारी के मुताबिक, उसकी मेडिकल जांच की गई और रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि वह नशे में था।
अधिकारी ने बताया कि हमें एक महिला कांस्टेबल से शिकायत मिली कि एसीपी ने उनके साथ दुर्व्यहार किया और ड्यूटी पर नशे में थे। 55 वर्षीय एसीपी दिल्ली पुलिस की रेलवे इकाई में तैनात थे और 9 मई को वह शराब पीकर ड्यूटी पर आए थे। मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि हुई थी। मामले को पॉस समिति को भेज दिया गया है। साथ ही रेलवे इकाई से हटाकर उसे मेट्रो यूनिट में भेज दिया गया है।