फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी: बहन पर दो भाइयों ने डाला तेजाब, 50 फीसदी झुलसी, सफदरजंग में भर्ती

Fri, 10 May 2019 06:14 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित कोट पुल के पास दो भाइयों ने बहन पर तेजाब डाल दिया। युवती करीब 50 फीसदी झुलस गई। तेजाब डालने के बाद दोनों आरोपी पीड़िता को नहर के नजदीक फेंककर फरार हो गए। झुलसी युवती को पुलिस ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।  

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को बुलंदशहर के गुलावठी कस्बा निवासी हबीज की पुत्री सलमा को उसके दो भाई नोएडा घुमाने के बहाने ऑल्टो कार में बिठाकर घर से लेकर आए थे। रास्ते में सलमा से मारपीट करने लगे। दोपहर दो बजे के करीब कोट पुल के पास बहन के विरोध करने पर दोनों भाइयों ने उसे कार से नीचे उतार दिया। उस पर तेजाब डालकर कोट नहर के नजदीक फेंककर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने युवती को देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल युवती का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


घायल युवती ने अपने दो भाइयों पर तेजाब डालकर हत्या की कोशिश करने का बयान दिया है। युवती को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। - अवनीश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें