फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक पीड़िताओं को मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई सम्मान

Fri, 04 Mar 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसिड अटैक पीड़िताओं को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गाजियाबाद की दो एसिड पीड़िताओं को शासन द्वारा निमंत्रण पत्र भेजा गया है। पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों को लखनऊ ले जाया जाएगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी महेश कंडवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई सहायता कोष योजना के तहत साहिबाबाद की शाइना परवीन और राजनगर की सोनिया चौधरी को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि दोनों युवतियों को पांच-पांच लाख का चेक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल दो का नाम लखनऊ से भेजा गया है।

इनके अलावा विजयनगर की सविता देवी को भी इस पुरस्कार के लिए चयनित किया जा सकता है। लखनऊ से फिलहाल इसकी सूचना अपडेट नहीं की गई है।

प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि दोनों ही युवतियों पर सिरफिरे युवकों ने तेजाब डाल दिया था, जिससे ये बुरी तरह झुलस चुकी हैं।

रानी लक्ष्मीबाई सम्मान योजना के तहत सहयोग राशि इन युवतियों को स्वयं का रोजगार खड़ा करने में उपयोगी साबित होगा।

एसिड पीड़िताओं का मुफ्त में होगा इलाज
डीपीओ ने बताया कि गाजियाबाद में पांच एसिड पीड़िताएं जो सरकारी आंकड़ों में रजिस्टर्ड हैं। इनके इलाज के लिए शासन की ओर से मेडिकल कॉलेज मेरठ में भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन


एसिड पीड़िताएं अपना इलाज मेडिकल कॉलेज से करा सकती है। डीपीओ ने बताया कि एसिड अटैक पीड़िताएं मेडिकल कॉलेज में स्वयं जाकर संपर्क कर सकती हैं।

जितने महिलाएं गाजियाबाद में रजिस्टर्ड हैं उनका नाम और ब्यौरा मेडिकल कालेज को दिया जा चुका है। जरूरत पड़ने पर पीड़िताएं जिला प्रोबेशन कार्यालय से लिखित में भी आदेश लेकर मेडिकल कॉलेज जाकर इलाज करा सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें