फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जिस्म' के सौदे से मना किया तो डाला तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में वेश्यावृत्ति से मना करने पर महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हालांकि महिला तेजाब से कम जली है, लेकिन डॉक्टरों ने घावों को गंभीर बताया है। महिला की शिकायत पर अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला के कोर्ट में बयान हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित महिला सुप्रिया (22, बदला हुआ नाम) एटा की रहने वाली है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि  उसकी डेढ़ महीने की बेटी है। कुछ महीने पहले उसका पति उसे आनंद विहार बस अड्डे पर छोड़कर गायब हो गया। उसके बाद वह एक ऑटो लेकर गुरुद्वारा बंगला साहिब आ गई।
विज्ञापन


ऑटो चालक ने कहा था कि यहां उसे नौकरी मिल जाएगी। गुरुद्वारा बंगला साहिब के बाहर उसे राधिका नाम की महिला मिली। वह डरा-धमकाकर उससे वेश्यावृति करवाने लगी।
विज्ञापन

ग्राहक के साथ नहीं गई तो डाला तेजाब

22 सितंबर को राधिका ने शराब पी रखी थी। राधिका ने उससे ग्राहक के साथ जाने को कहा, लेकिन सुप्रिया ने मना कर दिया। इस पर राधिका के साथ मौजूद एक अन्य महिला ने उसके साथ मारपीट की।

सुप्रिया का आरोप है कि राधिका 24 सितंबर को रात 9:30 बजे जान से मारने की धमकी देकर उसे जबरदस्ती मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास ले गई। वहां ग्राहक के साथ जाने के लिए कहा। सुप्रिया ने ग्राहक के साथ जाने से मना किया तो पहले उसे मारा-पीटा और फिर उस पर तेजाब डाल दिया।

तेजाब से सुप्रिया की गर्दन और चुनरी जल गई। उसने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अमर कॉलोनी थाना पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें