फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Corona Report: फर्जी कोरोना रिपोर्ट लगाकर हाईकोर्ट से जमानत लेना चाहता था आरोपी, ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 28 May 2022 08:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मकोका के आरोपी ने हाईकोर्ट से जमानत लेने के लिए गाजियाबाद से पांच हजार रुपये में फर्जी कोरोना रिपोर्ट बनवाई। जांच की गई तो आरोपी पकड़ में आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकोका का आरोपी फर्जी कोरोना रिपोर्ट से जमानत लेना चाहता था। हाईकोट को उसकी रिपोर्ट पर संदेह हुआ और पुलिस को जांच के आदेश दिए। तिलक मार्ग थाना पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू की। जांच में आरोपी की कोरोना होने की रिपोर्ट फर्जी निकली। 
विज्ञापन


तिलक मार्ग पुलिस ने आरोपी बदमाश को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी ने बताया कि उसने कोरोना की फर्जी रिपोर्ट गाजियाबाद, यूपी स्थित फर्जी नर्सिंग होम से पांच हजार रुपये में बनवाई थी।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार करावल नगर निवासी बदमाश नरेंद्र कसाना के खिलाफ करीब 15 अपराधिक मामले दर्ज हैं। नेरंद्र कसाना को वर्ष 2017 में मकोका मामले में करावल नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोरोना काल में कोरोना के कारण एक जून, 2020 को कोर्ट ने उसे एक सप्ताह की जमानत दे दी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद ये कभी पत्नी की बीमारी और कभी कुछ बहाना बनाकर जमानत को बढ़वाता रहा। इसके बाद कोर्ट ने उसे जमानत देने से इंकार कर दिया। 22 जुलाई, 2020 को इसने हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई और उसने कोरोना होने की कोरोना रिपोर्ट लगाई। कोर्ट को उसकी रिपोर्ट पर संदेह हुआ और करावल नगर पुलिस को जांच के आदेश दिए।
Trending Videos
विज्ञापन

इस मामले में करावल नगर पुलिस ने ठीक से जांच नहीं की तो बाद में जांच नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस को सौंपी गई। तिलक मार्ग थाना पुलिस को जांच में कोरोना रिपोर्ट फर्जी पाई गई। इसके बाद तिलक मार्ग थाने में 4 मार्च, 2022 को मामला दर्ज किया। 

तिलक मार्ग थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा की देखरेख में एसआई हरकेश मीणा की टीम ने नरेंद्र कसाना को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने गाजियाबाद के एक नर्सिंग होम से पांच हजार रुपये में कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बनवाई थी। नर्सिंग होम के वार्ड ब्वॉय ने उसकी कोरोना रिपोर्ट बनवाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें