फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान से हैवानियत: 'जर्मन शेफर्ड को गाड़ी से बांध 3KM तक घसीटा'; भौंकने पर बच्चा गिरा तो उसका पिता बना जल्लाद

Fri, 18 Apr 2025 05:21 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर

सार

आरोप है कि गुस्साए पिता ने मौके पर पहुंचकर पहले तो कुत्ते को डंडे से बेरहमी से पीटकर घायल किया। उसके बाद स्पोर्ट्स सिटी के पास करीब तीन किमी तक रस्सी से बांधकर रोड पर देर रात घसीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर कस्बे में बुधवार रात छोटे बच्चे को देखकर जर्मन शेफर्ड भौंकने लगा। जिसकी वजह से बच्चा हड़बड़ा कर जमीन पर गिर गया। इसी बात से गुस्साए बच्चे के पिता ने पहले तो कुत्ते को जमकर डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद स्कॉर्पियो गाड़ी के पीछे रस्सी से बांधकर तीन किमी दूर तक घसीटा। घायल अवस्था में कुत्ते के मालिक के परिवार के लोगों ने उसको एक अस्पताल में भर्ती कराया है। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है।

विज्ञापन

कस्बे के नई बस्ती मोहल्ला निवासी सुधीर इंदौरिया ने बताया कि उन्होंने जर्मन शेफर्ड पाला हुआ है। रोजाना की तरह उसको बुधवार की रात घर के गेट पर रस्सी से बंधा हुआ था। उसी दौरान एक पड़ोस का बच्चा वहां से निकाल कर जा रहा था। वह उसको देखकर भौंकने लगा। बच्चा डर के कारण जमीन पर गिर गया। बच्चे ने जानकारी अपने पिता को दी।
विज्ञापन

इसी बात से गुस्साए पिता ने मौके पर पहुंचकर पहले तो कुत्ते को डंडे से बेरहमी से पीटकर घायल किया। उसके बाद स्पोर्ट्स सिटी के पास करीब तीन किमी तक रस्सी से बांधकर रोड पर देर रात घसीटा।
Prayagraj : कुत्तों ने साल भर में 1.40 लाख लोगों को बनाया शिकार, शहर के कई इलाकों में राहगीरों के दुश्मन बने
इस घटना में कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें