फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले की मौर्य एन्क्लेव थाना पुलिस ने एक सेंधमार को गिरफ्तार कर चोरी के चार मामलों का खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से नकद, आभूषण, अन्य कीमती सामान और एक बाइक बरामद हुुई है। पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय (23), निवासी ज्वालापुरी, पश्चिम विहार के रूप में हुई है। उसके पास से 4,98,860 रुपये नकद, सोने की चूड़ियां, सोने का हार, चांदी के बर्तन, डिजिटल कैमरा, तीन लग्जरी घड़ियां और चोरी के पैसों से खरीदी गई बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि 06 दिसंबर को पीतमपुरा निवासी रमेश चंद गर्ग अपने फ्लैट को लॉक कर वृंदावन गए थे। अगले दिन सुबह लौटने पर उन्होंने फ्लैट का ताला टूटा पाया। नकद व आभूषण चोरी होने पर उन्होंने मामला दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर मदन मीना के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने इलाके में हुईं तीन अन्य सेंधमारी की वारदातों में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें