फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पत्नियों के खर्चे उठाने को बना ठग: कंपनी का डाटा चुराकर करता था ऑनलाइन ठगी, 15 हजार लोगों का चुराया डाटा

Mon, 23 Jan 2023 04:43 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाल कुआं गाजियाबाद यूपी निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के पास से दस बैंक खाते के दस्तावेज, वारदात में इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड, तीन डेबिट कार्ड आदि बरामद किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य जिला साइबर सेल ने अपनी पुरानी कंपनी से लोगों का डाटा चुराकर ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी अब तक पांच सौ लोगों से ऑनलाइन ठगी कर चुका है।

विज्ञापन
Trending Videos

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाल कुआं गाजियाबाद यूपी निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के पास से दस बैंक खाते के दस्तावेज, वारदात में इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड, तीन डेबिट कार्ड और शिकायतकर्ता कंपनी से चोरी किया गया करीब 15 हजार लोगों का डाटा बरामद किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी तीन साल से ठगी कर रहा था और अब तक 12 लाख रुपए की ठगी कर चुका है। एक निजी कंपनी टोलेक्सो ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि रंजन राय ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी।
 

शिकायत में कंपनी ने बताया कि उनकी कंपनी ने अपना व्यापार वेब-पोर्टल के माध्यम से करती है। कंपनी देश में औद्योगिक वस्तुओं के विक्रेताओं और आपूर्तिकर्ताओं के लिए एक ऑनलाइन वेब आधारित मंच प्रदान करती है। दिलीप कुमार शर्मा नाम का एक व्यक्ति उनके वेब-पोर्टल का इस्तेमाल कर रहा है और उनके पुराने ग्राहकों से ठगी कर रहा है। ग्राहकों ने कंपनी से इसकी शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच की और आरोपी को लाल कुआं गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दो पत्नियों का खर्चा उठाने के लिए शुरू किया ठगी का धंधा
आरोपी ने बताया कि वह साल 2015 से 2017 के बीच कंपनी में काम करता था। बाद में उसने नौकरी छोड़ दी। साल 2019 में उसने शादी कर ली। साल 2020 में वह दूसरी लड़की के संपर्क में आया और उससे भी शादी कर ली। दोनों पत्नियों का खर्चा उठाना भारी पड़ रहा था। ऐसे में उसने पिछली कंपनी के ग्राहकों का डाटा चुरा लिया। वह ग्राहकों को फोन कर उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग का आकर्षक ऑफर देता था। लालच में आने के बाद वह उनको बार कोड भेजता था। भुगतान होने के बाद वह उस नंबर को ब्लॉक कर देता था। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ 27 ग्राहकों ने पोर्टल पर शिकायत की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें