फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लूटपाट व गुंडा एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली । कीर्ति नगर थाने की पुलिस ने यूपी पुलिस के गुंडा एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह पिस्टल लेकर किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में घूम रहा था। उसके कब्जे से पुलिस ने पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए हैं। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 5 मार्च की रात करीब 11.40 बजे नवाब फर्नीचर पार्क के पास एक संदिग्ध पुलिस टीम को देखते ही भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिले। पूछताछ में उसकी पहचान कमला नेहरू कैंप कीर्ति नगर निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीटा-2 नोएडा थाने में लूटपाट और गुंडा एक्ट के तहत मामला दर्ज है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें