फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया हिंसा का आरोपी आशु खान गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर

Sun, 05 Apr 2020 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

जामिया हिंसा और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में हुई हिंसा के मामले में क्राइम ब्रांच ने शनिवार को आशु खान को गिरफ्तार कर लिया है। वह आम आदमी पार्टी से जुड़ा है और जामिया नगर इलाके का स्थानीय नेता है। वह अपनी मां को पार्षद का चुनाव लड़ा चुका है। 

विज्ञापन


उसे साकेत कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया है। आशु खान बदर जामिया ओल्ड बॉयज एसोसिएशन का ज्वाइंट सेक्रेटरी भी रह चुका है।

पुलिस के मुताबिक, आशु खान के खिलाफ जामिया हिंसा के दौरान कई लोगों को दंगा के दौरान भड़काने का आरोप है। बता दें कि कुछ महीने पहले भी आशु खान से क्राइम ब्रांच पूछताछ कर चुकी है। बीते साल 15 दिसंबर को जामिया और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में हिंसक घटना हुई थी, जिसमें नागरिकता कानून के विरोध में उतरे लोगों ने जमकर बवाल किया था। बसों में आग तक लगा दी गयी थी। 

हिंसा की घटना के बाद से दिल्ली के अलग-अलग इलाके में हिंसा की घटना हुई, जिसके बाद सभी जगह दर्ज हुए मुकदमों की जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। इन दोनों ही केस में आरोपी आशु का नाम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें