फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहरः स्याना बवाल के आरोपी विशाल त्यागी ने किया सरेंडर, पुलिस को अब भी कई की तलाश

Mon, 17 Dec 2018 06:26 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा मामले में आरोपी विशाल त्यागी ने आज सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बता दें कि स्याना बवाल मामले में पुलिस को कई दिनों से विशाल की तलाश थी। गौरतलब है कि इस मामले में इससे पहले 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन


स्याना बवाल में फरार आरोपियों के हाजिर न होने पर पुलिस ने इनके घर पर इनकी संपत्ति कुर्क करने के नोटिस चस्पां किए थे। पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों के गांव-गलियों व मोहल्लों में दबिश भी दे रही हैं। 

बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी के सामने हुए बवाल के कई आरोपी फरार हैं। पुलिस बवाल, हत्या, हत्या की कोशिश के मामले में अभी तक केवल 17 आरोपियों को ही गिरफ्तार कर जेल भेज सकी है।
विज्ञापन


फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है। स्याना, चिंगरावठी, महाब, नया बांस, चांदपुर पूठी, लौंगा, गिनौरा नगली, खानपुर और हरबानपुर गांवों में जाकर पुलिस ने आरोपियों के घरों और गलियों में कुर्की के नोटिस चस्पां करने से पूर्व मुनादी कराई।

इस दौरान आरोपियों को समय सीमा के भीतर हाजिर होने के निर्देश दिए गए। ऐसा न करने पर समय सीमा पूरी होने के बाद आरोपियों के घर व चल-अचल संपत्ति की कुर्की करने की मुनादी करते हुए निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें