स्याना बवाल में आरोपी महाब गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। राजकुमार ने मंगलवार को कोर्ट में याचिका डाली थी। मामले में अब तक 39 आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। तीन दिसंबर 2018 को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर बवाल के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और सुमित की मौत हो गई थी।
पुलिस ने 27 नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। महाब गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार पुत्र त्रिलोक को भी नामजद किया गया था। राजकुमार के अधिवक्ता ने मंगलवार को सरेंडर याचिका सीजेएम कोर्ट में पेश की थी, लेकिन मंगलवार को वह हाजिर नहीं हुआ था।
बुधवार को राजकुमार ने सरेंडर किया। न्यायाधीश ने आरोपी को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में अब तक 39 आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है।