फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरंग बनाकर बैंक लूटने वाले मोबाइल से फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले गोहना में सुरंग बना कर बैंक लॉकर से करोड़ों रुपए के गहने उड़ाने वाले गिरोह को दबोचने में कमिश्नरी की पुलिस की अहम भूमिका रही है। साइबर मामलों की पूरी जांच कर आरोपी तक पहुंचने की लीड गुड़गांव पुलिस की टीम ने दी।
विज्ञापन


गोहना के पंजाब नेशनल बैंक में 84 फीट सुरंग खोद कर माल उड़ाने वालों को दबोचने के लिए पुलिस महानिदेशक ने एक एसआईटी का गठन किया था। जिसमें आईजी रोहतक अनिल राव, एसपी सोनीपत अरुण नेहरा के साथ संयुक्त पुलिस अधिकारी अपराध विवेक शर्मा को रखा गया था।

संयुक्त पुलिस अपराध ही पूरी टीम को लीड कर रहे थे। उनकी ओर से एसआईटी की गठन के बाद साइबर सेल की टीम लेकर गोहना पहुंचे। जहां पर डंप उठाने के बाद 24 घंटे के भीतर टीम ने सोनीपत पुलिस को आरोपियों की लीड दे थी। इस दौरान मिली लीड पर काम कर टीम ने सभी आरोपियों को दबोचा।
विज्ञापन


सुरंग बनाने के दौरान रात के समय होने वाली मोबाइल पर बातचीत के आधार पर उनको दबोचा गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विवेक शर्मा ने बताया कि पूरे मामले में मकान मालिक की अहम भूमिका रही है। अन्य आरोपी बगल के गांव के रहने वाले थे। उनकी ओर से सुरंग खोदने में देशी औजार का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

टीम को मिलेगा पुरस्कार

पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल का कहना है कि गोहना प्रकरण में आरोपियों को दबोचने में प्रमुख लीड साइबर सेल की ओर से दी गई थी। जिसके बाद सोनीपत पुलिस ने आरोपियों को दबोचा है। बेहतर काम करने वाली टीम के लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रदेश में नंबर एक पर है गुड़गांव की टीम
प्रदेश के सभी जिलों में काम करने वाली पुलिस टीम में सबसे बेहतर स्थान पर गुड़गांव की टीम मानी जाती है। फरीदाबाद व अन्य स्थानों पर होने वाली बड़ी धोखाधड़ी का जिम्मा पहले ही गुड़गांव पुलिस के पास है। इसके साथ ही अन्य जिलों की पुलिस गुड़गांव पुलिस की साइबर सेल से समय-समय पर मदद लेती है।

एनएसजी से प्रशिक्षत कमांडो हैं कमिश्नरी में
दिल्ली से सटे गुड़गांव की पुलिस टीम में एनएसजी में प्रशिक्षण ले चुके कमांडो भी है। बम निरोधी दस्ते से लेकर अन्य प्रशिक्षण करने वालों को रखा गया है। साथ ही मधुबन में होने वाले प्रशिक्षण में गुड़गांव पुलिस की भागीदारी अधिक रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें