फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपशब्द कहने पर ली जान: हत्यारोपियों ने पीछा कर कारपेंटर को चाकू से गोदा, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम; दो गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2024 10:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

पुलिस जांच में सामने आया कि एक आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस और शस्त्र अधिनियम के तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने कारपेंटर किशन की चाकू से गोदकर हत्या मामले में दो आरोपी नाजिम और कमल को पल्ला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी नाजिम के खिलाफ दिल्ली में संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन

सूर्य विहार पार्ट-3 निवासी कारपेंटर किशन यहां परिवार के साथ रहता था। 31 मई की रात किशन और राजू घर से बाहर गए हुए थे। जहां आरोपी नाजिम, कमल और प्रदीप भी आए हुए थे। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर नाजिम ने किशन के सिर पर कांच की बोतल मार दी। इसके बाद किशन और राजू अपनी बाइक छोड़ कर वहां से फरार गए लेकिन आरोपियों ने किशन का पीछा किया। 

कॉलोनी में कबाड़ी की दुकान के पास किशन को पकड़कर उसे चाकू से गोदकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसीपी क्राइम अमन यादव, एसीपी महिला सुरक्षा मोनिका और एसीपी मदन स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच की टीम ने वारदात में शामिल आरोपी नाजिम और कमल को पल्ला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नाजिम के खिलाफ एनडीपीएस और शस्त्र अधिनियम के तीन मुकदमे दर्ज है और जेल की सजा भी काट चुका है। पुलिस द्वारा आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से मृतक की बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें