फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: शराब पीने के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा, आरोपी ने युवक की गला रेतकर की हत्या

Fri, 21 Feb 2025 10:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में शराब पीने के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। 
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात शराब पीने के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त त्रिलोकपुरी 29 ब्लॉक निवासी महेश के रूप में हुई। मयूर विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि 20 फरवरी की रात पुलिस को त्रिलोकपुरी इलाके में दो पक्षों के बीच झगड़ा की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। उसके गले को धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस उसे तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त त्रिलोकपुरी निवासी महेश के रूप में हुई। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल कर लिए। उसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि महेश रात में अपने कुछ परिचितों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान महेश पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी राकेश उर्फ गुड्डू, जितेन्द्र और राजकुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें