फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही या खुफिया तंत्र फेल, करीब 5 साल से आरोपी आईएसआई से रहा जुड़ा

Sun, 28 Oct 2018 10:36 AM IST
आशीष शुक्ला, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
isi agent - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बीते पांच-छह साल से साधारण सा दिखने वाला युवक वतन से गद्दारी कर रहा था। दो बार पाकिस्तान में अपने आकाओं संग कई माह बिता कर लौटा और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हो गया। इसकी जिला पुलिस और खुफिया तंत्र को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन


इसे पुलिस फेलियर या खुफिया तंत्र की नाकामी ही कहा जाएगा। अधिकारी अब मौन हैं, लेकिन एक आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी इस ओर इशारा कर रही है। खुर्जा जो कि पहले भी आतंकियों और आईएसआई एजेंटों के लिए पनाहगार रह चुका है।

इसके बावजूद खुफिया तंत्र की सक्रियता क्षेत्र में फेल नजर आ रही है। खुर्जा के मोहल्ला तरीनान निवासी जाहिद के आईएसआई एजेंट बनने और देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने से यह साफ हो रहा है। खुफिया विभाग ने पांच-छह सालों में यह तक जानने की कोशिश नहीं की कि आखिर पाकिस्तान से लौटने के बाद वह क्या कर रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

देर शाम तक देहात कोतवाली में जुटी रहीं टीमें

यदि विभागीय अधिकारी पहले ही सजग हो गए होते तो जाहिद के द्वारा पाकिस्तान को भेजी गईं कुछ जानकारियों को रोका जा सकता था। शुक्रवार को भी जिला पुलिस आईबी के इनपुट पर जागरूक हुई थी। उसके बाद पुलिस ने देर रात आरोपी को दबोचा। फिलहाल जाहिद को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस को उसकी तीन दिन तक की रिमांड भी मिल गई है। 

आरोपी जाहिद से पूछताछ के लिए दिल्ली, मेरठ और सेना से संबंधित खुफिया और इंटेलिजेंस की टीमें जुटी रहीं। आरोपी से टीमों ने अकेले में घंटों तक पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। लेकिन, अभी तक इस मामले में अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। 

बुलंदशहर, एसएसपी केबी सिंह ने कहा कि जाहिद को फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। तीन दिन की पुलिस रिमांड कोर्ट से मंजूर हो गई है। रविवार सुबह उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें