फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े-बड़े नेताओं के संपर्क में रहने वाली इस महिला के खुलासे ने मचा दी है सत्ता के गलियारों में खलबली

Thu, 11 May 2017 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 14
honey trap - फोटो : अमर उजाला
तस्वीरों में भाजपा नेताओं संग दिख रही ये कोई साधारण महिला नहीं है। इसने कुछ दिनों पहले ही अपने बेडरूम में बीजेपी के एक बड़े नेता संग बनाए अंतरंग पलों के वीडियो का खुलासा किया है। यह महिला खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील बताती है और इसके खुलासों से इन दिनों सत्ता के गलियारे में खलबली मचा दी है।
विज्ञापन

2 of 14
honey trap - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों पुलिस हिरासत में ये महिला ऐसे-ऐसे खुलासे कर रही है जो कई बड़े नेताओं के लिए मुसीबत भी बन सकती है। जानिए भाजपा नेताओं संग नजर आ रही ये महिला जिसकी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं वो कौन हैं और इसने क्या-क्या खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

3 of 14
honey trap - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के सांसद डॉ. केसी पटेल को हनीट्रैप में फंसाकर कथित तौर पर सात करोड़ रुपये मांगने वाली गिरफ्तार महिला ने पुलिस के सामने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। महिला व उसका गिरोह दर्जनों नेताओं व हाई प्रोफाइल कारोबारियों को अपना शिकार बना चुका है। यह ऐसा रैकेट है, जो ऐसे लोगों को ही अपना शिकार बनाता है। इस गिरोह में महिला के अलावा एक युवती समेत कुल पांच लोग हैं। ये मुजफ्फनगर के एक अपराधी के संपर्क में भी हैं।

4 of 14
honey trap - फोटो : अमर उजाला
केसी पटेल, हरियाणा के नेता शादीलाल बत्रा के अलावा अब उत्तराखंड के मंत्री का नाम सामने आया है। आरोपी महिला ने उत्तराखंड के मंत्री के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। बाद में महिला कोर्ट में मुकर गई थी। विशेष पुलिस आयुक्त मुकेश मीणा ने बताया कि आरोपी महिला ने वर्ष 2014 में उत्तराखंड के एक मंत्री के खिलाफ सफदरजंग एंक्लेव थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

5 of 14
honey trap - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा महिला ने शकरपुर थाने में अपनी कार की चोरी की एफआरआई दर्ज कराई थी। मामला विवादास्पद होने के कारण यह कार आखिर तक कोर्ट से रिलीज नहीं हुई थी। मीणा ने बताया कि महिला की आय का जरिया एक्सटॉर्शन ही है। पुलिस टीम ने बुधवार को महिला के गाजियाबाद स्थित घर में छापेमारी की। वहां से डीवीआर, अश्लील वीडियो व अन्य चीजें बरामद की गईं।
विज्ञापन

6 of 14
honey trap - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि महिला के और साथियों के नाम सामने आए हैं। सभी नामों की पहचान हो गई है। कुछ को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुला लिया गया है, जबकि कुछ को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। नेताओं व कारोबारियों से महिला पहले दोस्ती करती थी और फिर नजदीकियां बढ़ाकर उनसे संबंध बनाती थी। इसके बाद अंतरंग संबंधों की अश्लील वीडियो बना लेती थी। महिला स्पाई कैमरा अपने साथ लेकर चलती थी। उसके कब्जे से ऑडियो क्लिप भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

7 of 14
honey trap - फोटो : अमर उजाला
महिला की डिग्री की होगी जांच
पुलिस का कहना है कि बताया जा रहा है कि महिला ने बीए, एमए (अंग्रेजी), एमए (राजनीतिक विज्ञान), एलएलबी और एलएलएम किया है, लेकिन जब महिला से अंग्रेजी के कुछ शब्द लिखने को कहा गया, तो वह नहीं लिख पाई। ऐसे में पुलिस उसकी डिग्री को लेकर जांच करेगी। माना जा रहा है कि डिग्री फर्जी हो सकती हैं।

8 of 14
honey trap - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर की रहने वाली है आरोपी
पुलिस के अनुसार महिला मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। उसने लॉ व अन्य पढ़ाई मुजफ्फरनगर से ही की है। गाजियाबाद में वह अकेली रहती है। दिल्ली पुलिस महिला को जल्द ही मुजफ्फरनगर ले जाएगी। महिला पांच वर्ष पहले दिल्ली आई थी। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की तैयारी के अलावा यूपीएससी की परीक्षा भी दी थी।

9 of 14
honey trap - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के वलसाड़ से भाजपा सांसद डॉ केसी पटेल को हनी ट्रैप में फंसाने वाली युवती मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। सांसद के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सात करोड़ रुपये मांगने का मामला उसके खिलाफ दिल्ली में दर्ज कराया गया है। नार्थ एवेन्यू पुलिस युवती के बारे में तहकीकात करने में जुटी हुई है। युवती अमीर बनने की महत्वाकांक्षा में कई बड़े नेताओं के संपर्क में थी। पिछले दिनों उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर यौन शोषण के आरोप लगाकर युवती चर्चाओं में आई थी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते गांव में दो बार ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाई।

10 of 14
honey trap
गुजरात के वलसाड़ से भाजपा सांसद केसी पटेल ने 28 अप्रैल को नॉर्थ एवेन्यू थाने में युवती के खिलाफ मामला दर्ज कराया कि उसने अपने फ्लैट पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश किया और आपत्तिजनक वीडियो और फोटोग्राफ तैयार किए। बाद में युवती ने इसके बदले सात करोड़ रुपये की डिमांड की। मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने युवती को इंदिरापुरम स्थित उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में पेश करने के बाद युवती से पूछताछ के लिए पुलिस ने पांच दिन का रिमांड लिया है। दिल्ली पुलिस की बुधवार को एक टीम भी यहां पहुंची और युवती के बारे में जानकारी जुटाई।

11 of 14
honey trap
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस एक-दो दिन में उसे मुजफ्फरनगर लेकर आएगी। पुलिस युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है कि वह किन-किन बड़े लोगों के संपर्क में थी। उसके बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं। कितनी रकम उसके पास है, और वह कहां से आई। युवती के बारे में जानकारी मिली है कि उसने अपने फ्लैट में हिडेन कैमरा लगाया हुआ था, वह बड़े नेताओं को अपने जाल में फंसाती थी। सांसद डॉ केसी पटेल से भी मिली। सांसद को उसने खुद का परिचय सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता के रूप में दिया। बाद में सांसद उसके फ्लैट पर गए, जिस दौरान उनकी सीडी तैयार की गई। सीडी के बदले सांसद से सात करोड़ रुपये मांगे गए।

12 of 14
honey trap
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि उत्तराखंड में पिछले दिनों हरक सिंह रावत पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली भी यही युवती थी। इसने हरियाणा के राज्यसभा सांसद शादीलाल बत्रा को भी ब्लैकमेल किया था। सांसद के खिलाफ तिलकमार्ग थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में डीलिंग होने के बाद कोर्ट में युवती अपने बयानों से पलट गई। गत विधानसभा चुनावों में भी युवती ने विधानसभा का टिकट मांगा था। इस दौरान वह भाजपा के एक नेता से भी मिली थी। बाद में उसे टिकट से इंकार कर दिया गया।

13 of 14
honey trap
अमीर बनने की महत्वाकांक्षा
युवती के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई भी है। पहले यह पुरकाजी ब्लाक के एक गांव में रहते थे। बाद में शहर कोतवाली के एक गांव में घर बनाकर रहने लगे। उनकी माली हालत अच्छी नहीं है। उनके पास खेती की जमीन भी नहीं है। युवती ने खुद को एलएलएम करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता बता रखा है। वह बीच-बीच में सफारी गाड़ी से गांव आती थी। पुलिस की छानबीन में पता चला कि वह अधिवक्ता नहीं है। वह लोगों पर सुप्रीम कोर्ट की वकील होने का रौब गांठती थी। युवती की राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी थी। इसी के चलते वह दो बार ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ी और हार गई। एक बार 42 और दूसरी बार उसे महज 70 वोट मिले थे।
दिल्ली में हनी ट्रैप का मामला संज्ञान में आया है। अभी नॉर्थ एवेन्यू पुलिस ने संपर्क नहीं किया है। दिल्ली पुलिस को पूरा सहयोग किया जाएगा।-राजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी। 
विज्ञापन

14 of 14
honey trap
हनी ट्रैप की आरोपी महिला की तस्वीरें वायरल
हनी ट्रैप मामले की आरोपी युवती की कई अन्य भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इन तस्वीरों से साफ है कि युवती का सत्ता के  गलियारों और भाजपा के कार्यक्रमों में आना जाना रहा है। युवती के दो फोटो राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ भी हैं। एक में वह कल्याण सिंह के पास खड़े होकर फोटो खिंचवा रही है तो दूसरे में एक ग्रुप फोटो, जिसमें लगता है कि वह कुछ लोगों के साथ उनसे मिलने गई होगी। ऐसे ही एक फोटो में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के एक और युवती व दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बैठे हैं। इसके अलावा भी कई ऐसी फोटो हैं, जो बड़े नेताओं के साथ खिंचवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें