फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anti-CAA Protests: 2019 हिंसा का आरोपी गिरफ्तार, जिंदा कारतूस और पिस्तौल बरामद; ऐसे मिली पुलिस को बड़ी कामयाबी

Fri, 14 Mar 2025 06:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। जो साल 2019 के हिंसा मामले में शामिल था। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई हिंसा का आरोप है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पुलिस ने 2019 के दंगा मामले में शामिल एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई हिंसा का आरोप है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी नारकोटिक्स और दंगा मामले में शामिल था। वह दिसंबर 2019 में दक्षिण पूर्वी दिल्ली में सीएए-एनआरसी विरोध दंगा मामले और एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में घोषित अपराधी था। शरजील इमाम और आसिफ इकबाल तन्हा सीएए-एनआरसी विरोध मामले में उसके सह-आरोपी है।

आरोपी के कब्ज से पांच जिंदा कारतूस के साथ एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई। आरोपी पहले चार मामलों यानी एनडीपीएस, दंगे, आर्म्स एक्ट में शामिल रहा है। आरोपी मोहम्मद हनीफ शाहीन बाग का रहने वाला है। एसआई अखिल चौधरी के नेतृत्व में एक टीम विशेष अधिनियम के वांछित अपराधियों पर काम कर रही थी। 
विज्ञापन


टीम ने ऐसे कई अपराधियों के बारे में जानकारी एकत्र की और उनका सत्यापन किया। कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद टीम को आखिरकार सफलता मिली। जब एचसी विकास धामा को गाजीपुर-घड़ौली गांव रोड पर दंगा और एनडीपीएस मामलों में पीओ मोहम्मद हनीफ नामक एक व्यक्ति की गतिविधि के बारे में एक विशेष सूचना मिली। 

टीम ने तुरंत कार्रवाई की और दिल्ली के गाजीपुर-घड़ौली गांव रोड के पास जाल बिछाया। इसके बाद, आरोपी मोहम्मद हनीफ को एक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: Rain in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, गरज और चमक के साथ राजधानी में बारिश की संभावना


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें