फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों का प्यार पाने के लिए करता था बच्चियों को अगवा, आरोपी के खुलासे से पुलिस हैरान

Tue, 29 Jan 2019 12:15 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में कीर्ति नगर थाना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो बेटी का प्यार पाने के लिए बच्चियों का अपहरण करता था। उसने दो बच्चियों का अपहरण किया था। वह बच्ची को अपने घर में रखता था और फिर बेटी की तरह प्यार करता था। 
विज्ञापन


इसके बाद बच्ची को उसके घर के पास छोड़कर आ जाता था। आरोपी का कुछ वर्ष पहले एक्सीडेंट हुआ था, तभी से उसे दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा है। आरोपी के बारे में सुराग सीसीटीवी कैमरों से मिला था।  

पश्चिमी जिला डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि शिकायतकर्ता ने 25 जनवरी को आठ वर्षीय बेटी के गायब होने की शिकायत दी थी। घटना के समय बच्ची पास के पब्लिक टॉयलेट में गई थी। 
विज्ञापन


मामला दर्ज कर कीर्ति नगर थाना पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। 26 जनवरी को बच्ची घर लौट आई। बच्ची ने बताया कि वह टॉयलेट गई तो एक अंकल उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। अंकल ने रात में बच्ची को अपने घर में रखा और सुबह बच्ची के घर के पास छोड़ दिया। 

बच्ची ने बताया कि अंकल ने उसके  साथ कुछ भी गलत नहीं किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक शख्स बाइक पर बच्ची को ले जाता हुआ दिखाई दिया। इस नंबर की करीब 200 बाइक खंगाली गई और उसके बाद राजौरी गार्डन निवासी आरोपी कृष्णदत्त तिवारी(40) को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी मूलरूप से फिरोजाबाद, यूपी का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि वह ड्राइवर का काम करता है। उसने आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर अपने घर में रखने की बात स्वीकार की है।

उसने नवंबर, 2018 में भी आठ वर्षीय एक और बच्ची का अपहरण किया था। उसे कुछ दिन अपने घर में रखा और फिर उसके घर के पास छोड़ दिया था। आरोपी ने उस बच्ची के साथ भी कोई गलत काम नहीं किया था। 
विज्ञापन

आरोपी घर में दोस्त की बेटी बताता था 

पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बच्चियों को अपने घर ले जाता था तो वह परिवार वालों को बताता था कि उसके दोस्त की बेटी है। वह एक-दो दिन में आकर बेटी को ले जाएगा।

आरोपी ने हरी नगर से अगवा बच्ची को तीन दिन व दो रात अपने घर में रखा था। 8वीं पास आरोपी ने बताया कि उसके दो बेटे हैं, बेटी नहीं है। बेटी का प्यार पाने के लिए वह बच्ची का अपहरण करता था।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें