फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में पत्नी बोली: इंजीनियर पति करता है उत्पीड़न, मेड इन चेकोस्लोवाकिया पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 May 2023 02:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी निवासी महिला ने बुधवार को पुलिस से शिकायत की थी कि उसका पति अमित पंवार उसके साथ मारपीट करता है और विदेशी पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर को चेकोस्लोवाकिया की पिस्टल के साथ कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। पत्नी की तरफ से उत्पीड़न का भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी निवासी महिला ने बुधवार को पुलिस से शिकायत की थी कि उसका पति अमित पंवार उसके साथ मारपीट करता है और विदेशी पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस की टीम सोसाइटी पहुंची तो आरोपी अमित पंवार को गिरफ्तार कर उसके पास से चेकोस्लोवाकिया की पिस्टल पुलिस ने बरामद किया। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी ने विदेशी पिस्टल कहां से प्राप्त किया है।पुलिस के मुताबिक मूल रूप से मेरठ का रहने वाला अमित पंवार पहले सिंगापुर में नौकरी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें