फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को पत्थर मारने पर हत्या करने वाला धरा

Wed, 09 Jan 2019 06:09 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन
वेलकम इलाके में पालतू कुत्ते को पत्थर मारने पर युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी मेहताब (35) को उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद करने का प्रयास कर रही है। मेहताब वेलकम थाने का घोषित बदमाश है और उसके खिलाफ 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि आफाक को गोली मारने के बाद मेहताब फरार हो गया था। पुलिस ने एक सूचना पर छापेमारी कर उसे कश्मीरी गेट बस स्टैंड के पास से दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात के समय वह शराब के नशे में था। वारदात के बाद वह देहरादून भी गया था और वहां से दिल्ली लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें