फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कंप्यूटर दुकान में चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। नेहरू प्लेस स्थित कंप्यूटर दुकान में चोरी के मामले में दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सरिता विहार स्थित न्यू प्रियंका कैंप निवासी कृष्णा बिंद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 40 लाख रुपये मूल्य के 520 एसएसडी कार्ड और 160 रैम बरामद किए हैं।
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि दुकान मालिक सचिन मित्तल की शिकायत पर कालकाजी थाने में 21 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक नेहरू प्लेस की मंजूषा बिल्डिंग स्थित उनकी दुकान से अज्ञात चोर करीब 500 एसएसडी और कंप्यूटर से जुड़े अन्य सामान ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान और नेहरू प्लेस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) समेत तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें