फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन पार्टनर ने मां-बेटी की जान ली: कमरे से आ रही थी बदबू, दरवाजा खुलते ही सब रह गए दंग; आरोपी युवक गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2026 08:47 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उत्तराखंड में महिला और उसकी नौ साल की बेटी की हत्या के मामले में आरोपी दीपक बहादुर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है। उसने शक के चलते हत्या की बात कबूल की है।
विज्ञापन
लिव-इन पार्टनर ने मां-बेटी की हत्या की - फोटो : AI Generated Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी-पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सहमति संबंध में रहने वाली महिला और उसकी नौ साल की बेटी की हत्या कर भागे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 साल के दीपक बहादुर के रूप में हुई है। वह मूलत: नेपाल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, जब वह मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हो रहा था।

विज्ञापन

उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि छह मार्च को गांव तिलवाड़ा निवासी योगेंद्र लाल ने पुलिस को सूचना दी कि दीपक बहादुर किराए के कमरे में एक महिला के साथ सहमति संबंध में रहता था, वह कई दिन से लापता है। साथ ही उसके कमरे से बदबू आ रही है। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर महिला और उसकी नौ साल की बेटी का शव बरामद हुए। पुलिस ने दीपक बहादुर पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी निगरानी और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए पता चला कि आरोपी दिल्ली के आजादपुर मंडी में रह रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उत्तर पश्चिम जिला पुलिस से संपर्क किया। 

निरीक्षक सोमवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस टीम को मुखबिरों से सूचना मिली कि आरोपी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास देखा गया है। पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी पर निगरानी रखी और उसे मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार होने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी फेसबुक के जरिए कमला से मुलाकात हुई थी। दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। बाद में उसे शक हुआ कि कमला का किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध है। इसी बात पर हुए विवाद के बाद उसने महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया है। उत्तराखंड पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें