फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेलवे के दृष्टिबाधित कर्मचारी से धोखाधड़ी 14 लाख की ठगी में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ के लिए उपयोगी
विज्ञापन

देश बंधु गुप्ता रोड थाने की घटना, पुलिस कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
मध्य जिला की देश बंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने रेलवे के दृष्टिबाधित कर्मचारी से धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हापुड़, उत्तर प्रदेश निवासी रविंद्र गर्ग के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ठगी की रकम बरामद करने का प्रयास कर रही है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के मुताबकि, 29 दिसंबर 2025 को आवासीय संपत्ति पट्टे पर देने के बहाने धोखाधड़ी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह भारतीय रेलवे के दृष्टिबाधित कर्मचारी हैं। वह किराए पर मकान की तलाश कर रहे थे, तभी उनकी मुलाकात आरोपी रविंद्र गर्ग से हुई। आरोपी ने दिल्ली के करोल बाग स्थित जोशी रोड स्थित अपनी संपत्ति किराए पर देने की पेशकश की और उससे 14,50,000 रुपये ले लिए। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि इसी तरह की कार्यप्रणाली का इस्तेमाल करते हुए उसने कई लोगों से करीब 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें