फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कॉलेज में हुए अपमान का बदला लेने के लिए युवती की अश्लील तस्वीरें की वायरल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में बीटेक स्नातक है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को अपनी कॉलेज की परिचित युवती के निजी सोशल मीडिया खाते से तस्वीरें लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से अश्लील तस्वीरें बनाने और उन्हें वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवती को कॉलेज से जानता था और बार-बार अपमान किए जाने के बाद उनके बीच मनमुटाव हो गया था। उसने इस तरह से बदला लेने की ठानी। हालांकि शिकायत के कुछ समय बाद ही पुलिस ने एआई डीपफेक के इस मामले में कुछ ही समय में ही सुलझा लिया। आरोपी की पहचान पूर्वी पंजाबी बाग निवासी केशव बंसल (22) के रूप में हुई है। वह इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में बीटेक स्नातक है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया फोन 2 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
आरोप है कि केशव बंसल ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई फर्जी इंस्टाग्राम, डिस्कॉर्ड और फेसबुक खाते बनाए थे तथा कई जीमेल आईडी का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक सामग्री तैयार की और उसे प्रसारित किया। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि मामला तब सामने आया जब 22 वर्षीय युवती ने उत्तर जिला पुलिस के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उपायुक्त भट्ट ने बताया कि तकनीकी जांच में कई इंस्टाग्राम खातों, डिस्कॉर्ड खातों और जीमेल आईडी के बीच संबंध सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज से ही था मनमुटाव : आरोपी बंसल ने बताया कि वह शिकायतकर्ता को कॉलेज से जानता था और बार-बार अपमान किए जाने के बाद उनके बीच मनमुटाव हो गया था। उसने यह भी बताया कि शुरुआती सामग्री अपलोड किए जाने के बाद कुछ अज्ञात ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं ने और अधिक आपत्तिजनक एआई आधारित तस्वीरें और वीडियो बनाए, जिन्हें उसने बाद में दोबारा साझा किया। जांच में पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और मामले से जुड़े अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें