फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 100 से अधिक लोगों से आठ करोड़ की ठगी में निदेशक गिरफ्तार, प्लॉट देने का दिया था झांसा

Thu, 29 Jun 2023 02:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी नितिन कुमार ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने वर्ष 2012 में मेसर्स एशियन डेवलपर्स लिमिटेड नामक एक निर्माण कंपनी बनाई। इसके बाद हरियाणा के रेवाड़ी में भूखंड देने का झांसा दिया और लोगों से पैसा लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने निर्माण कंपनी के मेसर्स एशियन डेवलपर्स लिमिटेड के निदेशक नितिन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी कंपनी बनाकर 100 से ज्यादा लोगों से आठ करोड़ रुपये ठग लिए थे। आरोपी ने लोगों को रेवाड़ी, हरियाणा में प्लॉट देने का झांसा दिया था। इसने गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शिकार बनाया। दिल्ली पुलिस ने नितिन कुमार की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि इंस्पेक्टर मनेंद्र सिंह व सोमिल शर्मा की टीम अंतरराज्यीय वांछित अपराधियों पर काम कर रही थी। तफ्तीश के दौरान इंस्पेक्टर मनेंद्र को इनामी अपराधी नितिन कुमार के बारे में सूचना मिली। जांच में पता चला कि आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। एसीपी संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर मनेंद्र की टीम ने पुणे, महाराष्ट्र के हिंजेवाड़ी इलाके में एक फ्लैट पर छापा मारकर नितिन कुमार को 22 जून को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे दिल्ली ले आई है।

फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करना शुरू किया
आरोपी नितिन कुमार ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने वर्ष 2012 में मेसर्स एशियन डेवलपर्स लिमिटेड नामक एक निर्माण कंपनी बनाई। इसके बाद हरियाणा के रेवाड़ी में भूखंड देने का झांसा दिया और लोगों से पैसा लेना शुरू कर दिया। आरोपी ने कभी भी संभावित खरीदारों को कोई प्लॉट या फ्लैट नहीं दिया। पुलिस को जांच में पता लगा कि आरोपी या उसकी कंपनी ने रेवाड़ी में कभी कोई जमीन नहीं खरीदी थी। कागज में ही लोगों को प्लॉट दिखा दिए। लोगों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने वर्ष 2018 में मामला दर्ज किया था। आरोपी व उसके साथी तभी से फरार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें