तिलक नगर इलाके में मां बेटी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है। हमले में वीना नाम की महिला की मौत हो गई थी। जबकि उनकी बेटी तान्या गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी राहुल तान्या से एक तरफा प्यार करता था, राहुल की हरकत की वजह से तान्या परेशान थी, घटना वाले दिन 30 जुलाई को तान्या अपनी मां के साथ राहुल के घर उसकी शिकायत करने गई थी। जहां राहुल ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया।