फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल बाद पुलिस के हाथ लगी सफलता: सड़क दुर्घटना के बाद से आरोपी था फरार, 2017 से तलाश कर रही थी खाकी

Sun, 21 Apr 2024 11:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरवरी 2024 में अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क दुर्घटना मामले में सात साल से फरार चल रहे युवक को सेक्टर 58 थाना प्रभारी अनूप सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मथुरा के मेहराणा गांव निवासी भगत सिंह उर्फ भूरा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी फिलहाल नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ दिसंबर 2016 में सेक्टर 58 थाने में केस दर्ज किया गया था। आरोपी के पानी के टैंकर की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई थी। इसके बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी अदालत में दोबारा पेश नहीं हुआ। फरवरी 2024 में अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें