फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: ट्रक ने पांच साल के बच्चे को कुचला, मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर किया जमकर हंगामा

Mon, 09 Feb 2026 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शालीमार बाग इलाके में रविवार दोपहर एक ट्रक ने पांच साल के मासूम को कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मदीद ने बताया कि चालक की लापरवाही से वाहन चलाने से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का केस किया है।

विज्ञापन


घटना के बाद इलाके के लोगों ने रास्ता जाम कर दिया और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर शालीमार बाग थाना पुलिस को लोहिया कैंप हैदरपुर मैक्स वाला रोड पर सड़क हादसे की जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां एक टाटा 909 ट्रक को खड़ा देखा और उसके पहिये के पास एक पांच साल का बच्चा घायल पड़ा था। पुलिस ने तुरंत उसे लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृत बच्चे की पहचान तिरथ के रूप में हुई। वह लोहिया कैंप हैदरपुर में अपने पिता संजय सिंह, मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता था। पुलिस को मौके पर एक चश्मदीद रविंद्र मिला, जिसने बताया कि ट्रक चालक घटना के समय ट्रक को लापरवाही और तेज रफ्तार से चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें