फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गूगल मैप पर चिह्नित होंगे दिल्ली में हादसे वाले स्थान, नोएडा में इंजीनियर की मौत के बाद पुलिस सक्रिय

Wed, 21 Jan 2026 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नोएडा में एक तकनीकी पेशेवर (इंजीनियर) की कार के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से हुई मौत की घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने राजधानी भर में हादसे वाली और उच्च जोखिम वाले स्थानों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हादसे वाली जगहों को गूगल मैप्स पर भी चिह्नित किया जाएगा। नोएडा में एक तकनीकी पेशेवर (इंजीनियर) की कार के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से हुई मौत की घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने राजधानी भर में हादसे वाली और उच्च जोखिम वाले स्थानों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित करने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस प्रमुख ने हाल में हुई एक आंतरिक बैठक के दौरान जिला स्तर के अधिकारियों को सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


  बैठक में निवारक पुलिसिंग और तकनीक के इस्तेमाल के जरिए दुर्घटनाजनित मौतों को कम करने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारिक सूत्र ने बताया कि जिला उपायुक्त पुलिस (डीसीपी) को नगर निकायों, सड़क स्वामित्व वाली एजेंसियों और यातायात प्राधिकरणों के साथ समन्वय कर खतरनाक सड़कों, निर्माण स्थलों और कम दृश्यता वाले इलाकों का विस्तृत आकलन करने को कहा गया है। 

उन्होंने बताया कि एक बार ऐसे स्थानों की पहचान हो जाने के बाद वहां उचित भौतिक चिन्हांकन, रिफ्लेक्टिव साइनबोर्ड और बैरिकेडिंग की जाएगी, ताकि लोगों को समय रहते चेतावनी मिल सके। इसके अलावा, इन उच्च जोखिम वाले स्थानों को गूगल मैप्स पर भी चिह्नित किया जाएगा, जिससे नेविगेशन एप का इस्तेमाल करने वाले चालकों और दोपहिया सवारों को वास्तविक समय में अलर्ट मिल सके। 
विज्ञापन


एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि ध्यान अनुमान और रोकथाम पर है। उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी वाहन चालक को संकेतों की कमी, खराब रोशनी या सड़क की स्थिति में अचानक बदलाव के कारण अनजाने में किसी थिति का सामना न करना पड़े। 

अधिकारियों ने बताया कि यह पहल दिल्ली पुलिस की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, इसे पारंपरिक पुलिसिंग के साथ तकनीक को जोड़ा जा रहा है और बुनियादी ढांचे से जुड़ी खामियों से होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें